दिल्ली: हर गुजरता दिन इतिहास (History) में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है. 16 फरवरी का दिन भी इसका अपवाद नहीं है। इतिहास में 16 फरवरी (16 February) के नाम पर भी बहुत सारी घटनाएं दर्ज हैं। आज का दिन इतिहास में कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ दर्ज है। यही वह दिन है, जब 1959 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथ में लिया था। 1944 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का निधन हुआ। 16 फरवरी को ही हिंदी के प्रख्यात लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और बांग्ला साहित्य के प्रतिष्ठित नाम शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था।
16 फरवरी की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1759 : मद्रास पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1896 : हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ था।
1937 : अमेरिका के वैज्ञानिक वालेस कैरोदर्स को नायलान का पेटेंट मिला. इसका इस्तेमाल शुरू में टूथब्रश बनाने के लिए किया गया था।
1938 : प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
1944 : हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के का निधन हुआ था. उनके सम्मान में दिए जाने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेजगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
1956 : भारत के महान वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन. उन्हें विज्ञान में साहा इक्वेशन के लिए याद किया जाता है।
1959 : तानाशाह जनरल फुलगेंसियो बतिस्ता की सेनाओं को हराने के बाद फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथों में लिया।
.jpg)
0 Comments